मिर्च के बिना, भैया!

क्या आपको मिर्ची खाना पसंद है? 🌶️ 🍲

यह कहानी मेरे प्यारे से विद्यार्थी आले और ख़ोर्ख़े ने लिखी है। उनको तीखा खाना पसंद नहीं है, लेकिन जब वे भारत में होते हैं उनको हमेशा कोई-ना-कोई प्रॉब्लेम होती है।

आज की प्रॉब्लेम तो थोड़ी बड़ी ही हो गई है! 🚨 आओ, हम देखते हैं क्या हुआ! 😂

🏙️ दिल्ली में।
ख़ोर्ख़े
नमस्ते, आपके पास लंच में क्या है?
🧔🏽
वेटर
नमस्ते, हमारे पास बहुत स्वाद खाना है।
आले
नमस्ते, हमें थोड़ा तीखा पसंद है।
ख़ोर्ख़े
क्या आप हमारी मदद कर सकते हैं?
🧔🏽
वेटर
बिल्कुल। आप लोग क्या खाना चाहते हैं?
आले
ठीक है। मुझे पनीर बटर मसाला चाहिए।
ख़ोर्ख़े
मुझे लगता है कि… मुझे मंचो सूप चाहिए।
आले
जल्दी, प्लीज़! हम बहुत भूखे हैं।
🧔🏽
वेटर
ठीक है।
⏰ ४५ (पैंतालीस) मिनट बाद वेटर वापस आता है।
🧔🏽
वेटर
एंजॉय कीजिए!
ख़ोर्ख़े
बाप रे बाप! आले, क्या तुम्हें भी यह बहुत तीखा लग रहा है?
आले
अरे भाई! बहुत ज़्यादा तीखा है!
ख़ोर्ख़े
भैया!
🧔🏽
वेटर
क्या हुआ?
आले
भैया, यह खाना बहुत तीखा है। हमने “थोड़ा तीखा” ऑर्डर किया था!
ख़ोर्ख़े
मसाला कम करो, भैया! मसाले के बिना!
🧔🏽
वेटर
ओह! आपका मतलब था “मसाले के बिना”! ठीक है, ठीक है, एक मिनट।
⏰ ३५ (पैंतीस) मिनट बाद वेटर आता है।
🧔🏽
वेटर
बॉन एपेतीत!
आले
ख़ोर्ख़े, क्या तुम्हें भी यह खाना बहुत फ़ीका लग रहा है?!
ख़ोर्ख़े
हाँ। इन लोगों ने इसमें बस पानी मिला दिया है!
आले
कोई बात नहीं।
ख़ोर्ख़े
हम खाते हैं और बिना पैसे दिए चले जाते हैं।
🚨 पुलिस उनको ले जाती है। पुलिस स्टेशन में…
👮🏾
पुलिस १
अरे, आप भी तो समझो, ना! “थोड़ा तीखा” नहीं बोलना था!
👮🏿
पुलिस २
और “मसाले के बिना” माँगोगे तो फ़ीका खाना ही तो मिलेगा!
👮🏾
पुलिस १
आप लोगों का मतलब था “मिर्च के बिना”! हमेशा यही होता है! 😂
ख़त्म

अभ्यास

क्या आपको यह कहानी अच्छी लगी? क्या आप भी हमारे साथ हँसे?

आओ, देखते हैं आपने कितना समझा!

आले और ख़ोर्ख़े से मिलो !

ख़ोर्ख़े से मिलो!

नमस्ते! मेरा नाम ख़ोर्ख़े है। मैं वेनेज़ुएला से हूँ, लेकिन अभी इक्वाडोर में रहता हूँ। मैंने ब्यूनस आयर्स में पढ़ा है और मैं ग्राफ़िक डिज़ाइनर हूँ। मुझे ड्रॉइंग और फ़ोटोग्राफ़ी पसंद हैं।

Entrevista completa en español →

आले से मिलो!

नमस्ते, मेरा नाम आले है। मैं इक्वाडोर से हूँ। मैं बायोलॉजिस्ट हूँ और मुझे प्रकृति बहुत पसंद है। मैं आयुर्वेद का अध्ययन करती हूँ। मैं शिक्षिका हूँ और वनस्पति विज्ञान तथा फ़्रेंच पढ़ाती हूँ। मुझे संगीत और कला बहुत पसंद हैं।

Entrevista completa en español →

और संवाद देखें!

Deja un comentario

Tu dirección de correo electrónico no será publicada. Los campos obligatorios están marcados con *