क्या आप कभी ऐसी दुकान में गए हैं जहाँ दुकानदार आपकी भाषा नहीं समझता? 😅
बार्बरा वृंदावन में है। उसे अपने लैपटॉप के चार्जर के लिए एक अडैप्टर चाहिए, लेकिन दुकानदार अंग्रेज़ी नहीं समझता। क्या बार्बरा को सही अडैप्टर मिलेगा? और क्या वह थोड़े कम पैसे देगी? 😂
📍 बार्बरा वृंदावन में है। वह एक दुकान में जाती है।
बार्बरा
राधे राधे!
🧔🏽
दुकानदार
राधे राधे!
बार्बरा
मुझे… Uh… I need… a… लैपटॉप ki for charger के लिए एक एदाप्तादोर चाहिए, please।
🧔🏽
दुकानदार
क्या?! समझा नहीं।
बार्बरा
एक मिनट। मैं अपने दोस्त को फ़ोन करती हूँ।
📱 बार्बरा अपने दोस्त को फ़ोन करती है।
📱
दोस्त
हेलो, भैया! इन्हें लैपटॉप के चार्जर के लिए एक अडैप्टर चाहिए।
🧔🏽
दुकानदार
हाँ, हाँ, ठीक है।
📱
दोस्त
भैया, इन्हें अडैप्टर दिखाइए।
🧔🏽
दुकानदार
ठीक है।
📱
दोस्त
देखो, देखो! यह ठीक है, बार्बरा?
बार्बरा
पता नहीं। मुझे लगता है कि यह काम नहीं करेगा। देखो, यह चार्जर की फ़ोटो है।
📱
दोस्त
तुम चार्जर क्यों नहीं लाई?
बार्बरा
भूल गई!
🧔🏽
दुकानदार
कोई बात नहीं! यह चलेगा।
बार्बरा
कितने का है, भैया?
🧔🏽
दुकानदार
१५० (एक सौ पचास) रुपये।
📱
दोस्त
भैया, १०० रुपये में दे दीजिए। ठीक है?
🧔🏽
दुकानदार
ठीक है!
📱
दोस्त
अगर यह काम न करे, तो क्या आप इसे बदल देंगे?
🧔🏽
दुकानदार
क्यों नहीं!
बार्बरा
ठीक है। शुक्रिया! अगर यह नहीं चला, तो मैं वापस आऊँगी!
🧔🏽
दुकानदार
राधे राधे!
🎉 बार्बरा को अडैप्टर मिल गया! अब देखते हैं कि वह काम करता है या नहीं।
अभ्यास करें
आओ, देखते हैं आपने कितना समझा! 😊
Profe Gau










Deja un comentario