ऋषिकेश में रिक्शा

राम और शिखा ऋषिकेश में हैं। वे साई घाट से त्रिवेणी घाट जा रहे हैं। उन्हें आरती देखने जाना है, लेकिन रिक्शे का किराया थोड़ा ज़्यादा है! 😅 क्या शिखा कम पैसे में जाने के लिए रिक्शावाले से मोलभाव कर पाएगी?

📍 राम और शिखा साई घाट पर हैं। वे त्रिवेणी घाट जा रहे हैं।
👩🏽
शिखा
नमस्ते, भैया! हमें त्रिवेणी घाट जाना है।
🛺
रिक्शावाला
नमस्ते, दीदी! त्रिवेणी घाट पर कहाँ जाना है?
👩🏽
शिखा
हमें आरती देखने जाना है। कितना लगेगा?
🛺
रिक्शावाला
३०० (तीन सौ) रुपये।
👩🏽
शिखा
बहुत ज़्यादा, भैया! त्रिवेणी घाट दूर नहीं है।
🛺
रिक्शावाला
अभी बहुत ट्रैफ़िक है, दीदी! मुश्किल लगता है!
👩🏽
शिखा
लेकिन भैया, रास्ता तो ज़्यादा दूर नहीं है। कितना समय लगेगा?
🛺
रिक्शावाला
३० (तीस) मिनट।
👩🏽
शिखा
अरे, भैया! मुझे याद है कि एक बार हमें सिर्फ़ १५ (पंद्रह) मिनट लगे थे। १०० (एक सौ) रुपये ठीक रहेंगे?
🛺
रिक्शावाला
५ किलोमीटर हैं, लेकिन अभी बहुत लोग आरती के लिए जा रहे हैं। १५० (एक सौ पचास) रुपये दे दीजिए, दीदी।
👩🏽
शिखा
भैया, बस १२० (एक सौ बीस) रुपये!
🛺
रिक्शावाला
ठीक है, चलो!
👩🏽
शिखा
जल्दी चलिए, भैया!
🛺 राम और शिखा रिक्शे में बैठते हैं और आरती देखने के लिए निकल जाते हैं।

अभ्यास करें

आओ, देखते हैं आपने कितना समझा! 😊

बार्बरा से मिलो!

नमस्ते ! मेरा नाम बार्बरा है। मैं अर्जेंटीना से हूँ और मैं साइकोलोजिस्ट हूँ। मैं २०२५ में इंडिया को गई। वहाँ मैं बहुत ख़ुश थी और मैंने अच्छे दोस्त बनाए। 

मुझे घूमना पसंद है। मैं माते और किताबों के साथ घूमती हूँ। मुझे नई जगहें और नए लोगों से मिलना पसंद है। 

Entrevista completa en español →

और संवाद देखें!

Deja un comentario

Tu dirección de correo electrónico no será publicada. Los campos obligatorios están marcados con *