बार्बरा और उसके दोस्त रेस्टोरेंट में हैं

क्या आपको भारतीय खाना पसंद है? 🍵🥭

बार्बरा अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में है। वे कुछ खाना ऑर्डर करना चाहते हैं। लेकिन एक छोटी-सी समस्या है… क्या बार्बरा और उसके दोस्तों को वह सब मिलेगा जो वे खाना चाहते हैं? 😋

🍽️ बार्बरा दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में है।
बार्बरा
नमस्ते, भैया! हमें कुछ ऑर्डर करना है।
🧑🏽‍🍳
वेटर
नमस्ते, दीदी! जी, बताइए, क्या चाहिए?
बार्बरा
हमें एक चाय, दो आम की लस्सी और तीन समोसे चाहिए।
🧑🏽‍🍳
वेटर
माफ़ कीजिए, दीदी, लेकिन समोसे ख़त्म हो गए हैं।
बार्बरा
अच्छा, तो दो मसाला डोसे दे दीजिए।
🧑🏽‍🍳
वेटर
ठीक है। एक चाय, दो आम की लस्सी और दो मसाला डोसे। और कुछ?
बार्बरा
भैया, हम ज़्यादा तीखा नहीं खा सकते। डोसे में मिर्च कम डालिएगा, प्लीज़।
🧑🏽‍🍳
वेटर
जी, बिल्कुल। मैं अभी लेकर आता हूँ।
😋 अब बार्बरा और उसके दोस्तों को अपने खाने का इंतज़ार है!

अभ्यास करें

आओ, देखते हैं आपने कितना समझा! 😊

बार्बरा से मिलो!

नमस्ते ! मेरा नाम बार्बरा है। मैं अर्जेंटीना से हूँ और मैं साइकोलोजिस्ट हूँ। मैं २०२५ में इंडिया को गई। वहाँ मैं बहुत ख़ुश थी और मैंने अच्छे दोस्त बनाए। 

मुझे घूमना पसंद है। मैं माते और किताबों के साथ घूमती हूँ। मुझे नई जगहें और नए लोगों से मिलना पसंद है। 

Entrevista completa en español →

और संवाद देखें!

Deja un comentario

Tu dirección de correo electrónico no será publicada. Los campos obligatorios están marcados con *