ऋषिकेश का डांस जैम!

क्या आपको लाइव संगीत पसंद है? 🎸🎶

बार्बी और जीत ऋषिकेश में हैं। वे अपर तपोवन में एक होमस्टे में हैं। आज एक शो है और डांस जैम का इवेंट भी है! क्या जीत और बार्बी जाएँगे? और क्या राम भी उनके साथ आएगा? 😊

🏡 बार्बी और जीत ऋषिकेश में अपर तपोवन के एक होमस्टे में हैं।
बार्बी
हेलो, जीत! क्या कर रहे हो?
🧔🏽
जीत
हेलो, बार्बी! मैं चाय पी रहा हूँ। और तुम?
बार्बी
आज एक शो है! हमारा एक दोस्त गाएगा और गिटार बजाएगा।
🧔🏽
जीत
कौन? कितने बजे?
बार्बी
मनीष। वह रोज़ गाता है और गिटार बजाता है। आज डांस जैम का इवेंट भी है! आठ बजे।
🧔🏽
जीत
अच्छा! मैं जाना चाहता हूँ। क्या बहुत दूर है?
बार्बी
नहीं! साई घाट पर है।
🧔🏽
जीत
और राम? क्या तुमने उससे बात की है?
बार्बी
नहीं। मुझे लगता है कि राम साई घाट पर है। मैं उसे फ़ोन करूँ?
🧔🏽
जीत
हाँ, हाँ! चलें?
बार्बी
बिल्कुल! हम राम को फ़ोन करके चलते हैं।
📱 बार्बी और जीत राम को फ़ोन करने की तैयारी करते हैं।

अभ्यास करें

आओ, देखते हैं आपने कितना समझा! 😊

बार्बरा से मिलो!

नमस्ते ! मेरा नाम बार्बरा है। मैं अर्जेंटीना से हूँ और मैं साइकोलोजिस्ट हूँ। मैं २०२५ में इंडिया को गई। वहाँ मैं बहुत ख़ुश थी और मैंने अच्छे दोस्त बनाए। 

मुझे घूमना पसंद है। मैं माते और किताबों के साथ घूमती हूँ। मुझे नई जगहें और नए लोगों से मिलना पसंद है। 

Entrevista completa en español →

और संवाद देखें!

Deja un comentario

Tu dirección de correo electrónico no será publicada. Los campos obligatorios están marcados con *