सालसेरीन!

मेरे प्यारे विद्यार्थी आले और ख़ोर्ख़े ने यह संवाद लिखा है। 😍 इस कहानी में हम सब एक कॉन्सर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन मेरी एक छोटी-सी समस्या है… आओ हमारे साथ कॉन्सर्ट में! देखते हैं क्या होगा! 😂

संवाद

📞 रिंग रिंग − आले ख़ोर्ख़े को फ़ोन करती है।
आले
नमस्ते ख़ोर, तू कैसा है?
ख़ोर्ख़े
नमस्ते आले, मैं अच्छा हूँ और तू?
आले
मैं बहुत अच्छी हूँ। लेकिन मैं बोर हो गई हूँ। हम कुछ करें?
ख़ोर्ख़े
पता नहीं, मैं थक गया हूँ।
आले
अरे, ख़ोर्ख़े! पास में ही एक अच्छा कॉन्सर्ट है।
ख़ोर्ख़े
कितनी दूर?
आले
रिक्शे में १० मिनट दूर है। होटल हरि मयूर महल के रूफ़टॉप पर है।
ख़ोर्ख़े
किस तरह का संगीत है?
आले
सालसा है! वेनेज़ुएला का एक ग्रुप है।
ख़ोर्ख़े
उनका नाम क्या है?
आले
उनका नाम सालसेरीन है।
ख़ोर्ख़े
क्या गाऊ भी कॉन्सर्ट को जा रहा है?
आले
पता नहीं, चलो, उसे फ़ोन करते हैं।
📞 रिंग रिंग − ख़ोर्ख़े गाऊ को फ़ोन करता है।
ख़ोर्ख़े
नमस्ते मेरे दोस्त, तुम कैसे हो?
गाऊ
नमस्ते ख़ोर्ख़े! बढ़िया और तुम?
ख़ोर्ख़े
ठीक-ठीक। आले मुझे कॉन्सर्ट में जाने के लिए परेशान कर रही है
गाऊ
अरे, मैं जाना तो चाहता हूँ, लेकिन मेरे पास कोई कपड़े नहीं हैं।
आले
कोई बात नहीं! ख़ोर्ख़े तुमको कपड़े दे देगा!
गाऊ
कॉन्सर्ट कितने बजे है?
आले
१० बजे है। चलो, चलते हैं!
ख़ोर्ख़े
रिक्शा बुलाते हैं।, गाऊ को होटल में मिलते हैं।
🚕 वे रिक्शा लेते हैं।
आले
भैया, होटल हरि मयूर महल जाना हैं.
🛺
रिक्शावाला
जी, कहाँ है?
ख़ोर्ख़े
पहाड़गंज में।
🛺
रिक्शावाला
ठीक, ठीक, चलो!
🛺
रिक्शावाला
होटल हरि मयूर महल यहाँ है!
ख़ोर्ख़े
कितने पैसे हुए?
🛺
रिक्शावाला
सिर्फ़ सौ (१००) रुपये।
ख़ोर्ख़े
बिल्कुल, ये लो। थैंक यू, भैया!
🎵 एक गाना सुनाई दे रहा है।
🧔🏽
दिनेश
दोस्तो! वापस आ गए! आप कैसे हो?
आले
मैं तो अच्छी हूँ, दिनेश! सब कुछ कैसा चल रहा है?
🧔🏽
दिनेश
बढ़िया! और आपकी लिमोज़ीन कहाँ है? रिक्शे से आना एलिगेंट नहीं होता।
ख़ोर्ख़े
हमारी लिमोज़ीन आने वाली है!
🕺 गाऊ लिमोज़ीन से निकलता है… नंगा!
गाऊ
पार्टी कहाँ है?!
आले
गाऊ! तुम्हारे कपड़े कहाँ हैं?
🧔🏽
दिनेश
अरे! मैं आपको ऐसे अंदर आने नहीं दे सकता!
ख़ोर्ख़े
चिंता मत करो, मेरे पास उसके कपड़े हैं
गाऊ
शुक्रिया, ख़ोर्ख़े, लेकिन मुझे यह पीली क़मीज़ पसंद नहीं है।
ख़ोर्ख़े
कोई बात नहीं, मेरे पास एक नीली क़मीज़ भी है।
गाऊ
म्म्म… अच्छा, लेकिन मुझे यह भी पसंद नहीं है।
आले
अरे, गाऊ! आप बिना क़मीज़ के अंदर नहीं जा सकते।
👕 दिनेश अपनी कमीज़ उतारकर दे देता है।
🧔🏽
दिनेश
यह लो! लेकिन जल्दी करो, कॉन्सर्ट खत्म होने वाला है।
ख़त्म 🎉

अभ्यास

क्या आपको यह कहानी अच्छी लगी? आप भी हँसे हमारे साथ?

आओ हम देखते हैं आपने कितना समझा!

आले और ख़ोर्ख़े से मिलो !

आले से मिलो!

नमस्ते, मेरा नाम आले है। मैं इक्वाडोर से हूँ। मैं बायोलॉजिस्ट हूँ और मुझे प्रकृति बहुत पसंद है। मैं आयुर्वेद का अध्ययन करती हूँ। मैं शिक्षिका हूँ और वनस्पति विज्ञान तथा फ़्रेंच पढ़ाती हूँ। मुझे संगीत और कला बहुत पसंद हैं।

Entrevista completa en español →

ख़ोर्ख़े से मिलो!

नमस्ते! मेरा नाम ख़ोर्ख़े है। मैं वेनेज़ुएला से हूँ, लेकिन अभी इक्वाडोर में रहता हूँ। मैंने ब्यूनस आयर्स में पढ़ा है और मैं ग्राफ़िक डिज़ाइनर हूँ। मुझे ड्रॉइंग और फ़ोटोग्राफ़ी पसंद हैं।

Entrevista completa en español →

और संवाद देखें!

Deja un comentario

Tu dirección de correo electrónico no será publicada. Los campos obligatorios están marcados con *